उत्‍तराखंड के छह जिलों में तीन मार्च तक एवलांच की चेतावनी, पर्यटकों को ट्रैवल न करने की सलाह

राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून। Avalanche Warning: चमोली जिले में माणा के पास हुए हिमस्खलन की घटना के बाद उच्च हिमालयी क्षेत्र में पर्यटकों व ट्रेकर की सुरक्षा को लेकर सरकार सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में औली, हर्षिल समेत अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के रिसार्ट व टेंट कालोनियों में डेरा डाले सैलानियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाएगा।