राघव लॉरेंस ने किया कंचना के चौथे भाग का ऐलान

राघव लॉरेंस ने किया Kanchana के चौथे भाग का ऐलान

राघव लॉरेंस के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म Kanchana तमिल सिनेमा की यादगार फिल्मों में से एक है।यह फिल्म साल 2011 में आई थी और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। हॉरर और सस्पेंस से भरपूर फिल्म Kanchana के अब तक तीन भाग आ चुके हैं और पिछले कुछ समय से दर्शक इस फिल्म की चौथी किस्त का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है।

लॉरेंस ने कंचना 4 का ऐलान कर दिया है

कंचना 4 का पहला पोस्टर भी सामने आ गया है, जिसमें बड़े-बड़े अक्षरों में तमिल भाषा में कंचना 4 लिखा है।इस फिल्म की कहानी खुद लॉरेंस ने लिखी है।

कंचना 4 की शूटिंग सिंतबर, 2024 में शुरू हो जाएगी।कंचना का दूसरा भाग 17 अप्रैल, 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था, वहीं कंचना 3 19 अप्रैल, 2019 को आया था।कंचना 4 का निर्देशन और निर्माण राघव लॉरेंस कर रहे हैं, फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म बेंज को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। यह एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसे मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज ने लिखा है। फिल्म का निर्देशन बक्कियाराज कन्नन कर रहे हैं।

इस फिल्म के बाद वह कंचना 4 की शूटिंग शुरू करेंगे। अभिनेता को हॉरर फिल्मों में पसंद करने वाले फैंस के लिए यह डबल तोहफा होगा। वह एक के बाद एक लगातार दो हॉरर फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

कंचना को मुनि के नाम से भी जाना जाता है। मुनि साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म में राघव लॉरेंस, सरथकुमार, लक्ष्मी राय आदि कलाकार नजर आए थे। इसके बाद इस फिल्म का अगला भाग मुनि 2 साल 2011 में रिलीज हुआ था। इसे कंचना 2 के नाम से भी जाना जाता है, जिसके बाद इस फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी कंचना 3 साल 2019 में रिलीज हुई थी। अब निर्माता इसके चौथे भाग पर काम शुरू कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म कंचना 4 अगले साल अप्रैल के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *